बिना परमिट टैक्सी से काम करना चालक को महंगा पड़ा, वाहन सीज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नगर के मल्लीताल क्षेत्र में बिना परमिट टैक्सी से काम करना चालक को महंगा पड़ गया। यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया है। जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस की ओर से सोमवार को मल्लीताल  क्षेत्र में अभियान चलाकर नो पार्किंग जोन के पार्क वाहनो को हटवाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

इस दौरान निर्देश के बाद भी एक टैक्सी कार यूके 01 टीए 1902 नो पार्किंग जोन से नहीं हटाया तो पुलिस ने वाहन पर जैेमर लगाने की कार्रवाई की लेकिन जैमर लगने से पहले वाहन चालक आ गया। जब पुलिस ने वाहन चालक से वाहन के दस्तावेज मांगे तो उसका परमिट नहीं मिला। जिस पर पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया। टीएसआई हरीश फर्त्याल के मुताबिक वाहन स्वामी शाहिद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया है। इसके अलावा तल्लीताल थाना पुलिस व कोतवाली पुलिस की ओर से भी लगभग 30 लोगों के चालान किये गए हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119