चमोली के पोखरी में स्कूल से बच्चे को उठा ले गया भालू -शिक्षकों व छात्रों की सूझबूझ से बची जान
चमोली। जिले के पोखरी विकासखंड में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक भालू जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर परिसर में घुस आया और कक्षा छह के छात्र आरव को उठा ले गया। गनीमत रही कि शिक्षकों और अन्य बच्चों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए बच्चे की जान बचा ली।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भालू छात्र को स्कूल परिसर से झाड़ियों की ओर ले गया था। शिक्षकों और बच्चों ने शोर मचाया और हिम्मत दिखाते हुए पीछा किया, जिसके बाद आरव को झाड़ियों से सुरक्षित निकाल लिया गया। बच्चे के शरीर पर भालू के नाखूनों के निशान आए हैं, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई। भालू को देख अन्य बच्चे दहशत में आकर कक्षाओं में छिप गए। बताया जा रहा है कि भालू ने कक्षा का दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की। अपने साथी पर हमला होते देख कुछ बच्चों और शिक्षकों ने साहस का परिचय देते हुए भालू को भगाने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
आरव की हालत और आंखों के सामने हुए इस भयावह मंजर को देख कई बच्चे रोते-बिलखते नजर आए। पूरे स्कूल में भय का माहौल बना हुआ है और छात्र व शिक्षक सहमे हुए हैं।
गौरतलब है कि दो दिन पहले भी इसी स्कूल के एक छात्र पर रास्ते में भालू ने हमला किया था। अब भालू के सीधे स्कूल परिसर में घुस आने से अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोग वन विभाग से स्कूल क्षेत्र में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था और भालू की सक्रियता पर प्रभावी नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग