ग्रामीण अंचल में शिक्षा की मिसाल बना बीबीवीएम – वार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्ने बच्चों का जलवा

खबर शेयर करें 👉

-‘अभ्युदय’ थीम पर सजा वार्षिक अधिवेशन समारोह
– मुख्य अतिथि विधायक लालकुआं ने किया समारोह का उद्घाटन

हल्द्वानी। भारत बाल विद्या मंदिर (बीबीवीएम) सीनियर सेकेंडरी स्कूल किशनपुर सकुलिया मोटहल्दू में ‘अभ्युदय’ थीम पर आयोजित वार्षिक अधिवेशन समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट तथा विशिष्ट अतिथि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा—“शिक्षा ही राष्ट्र और समाज के अभ्युदय का मूल आधार है। बीबीवीएम जैसे संस्थान बच्चों को संस्कारों के साथ आधुनिक शिक्षा प्रदान कर उन्हें जिम्मेदार और सक्षम नागरिक बना रहे हैं। उन्होंने विद्यालय के विकास हेतु दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि भारत बाल विद्या मंदिर ने ग्रामीण परिवेश में रहकर शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने कहा—
“निर्धन एवं ग्रामीण बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षित कर बीबीवीएम ने पूरे क्षेत्र में शिक्षा की तस्वीर बदल दी है। यह विद्यालय अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणा है।”


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक, गीत एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक


विद्यालय की प्रधानाचार्य शैजल भट्ट ने कहा कि ‘अभ्युदय’ थीम बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच के विकास में सहायक है।


विद्यालय की संस्थापिका आनंदी गड़िया ने अतिथियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग और विश्वास से ही ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का यह प्रयास सफल हो सका है।
विद्यालय के प्रबंधक दिलीप सिंह गड़िया ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियां पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक परिश्रम का परिणाम हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार


नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के मुख्य संरक्षक संजय तलवार ने विद्यालय के शैक्षणिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं।


समारोह के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष गोपाल अधिकारी, पूर्व प्रधान शंकर जोशी, ग्राम प्रधान केशव पंत, पूर्व प्रधान विपिन जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश कबड़वाल, भाजपा जिला मंत्री रुक्मणि बचखेती, पूर्व सैनिक शिरोमणि चौबे, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश खुलवे, भाजपा नेत्री तारा चंदोला सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119