बेरीनाग से गंगोलीहाट की ओर जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

शनिवार देर रात बेरीनाग से गंगोलीहाट की ओर जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो शव देर रात तक बरामद कर लिए गए थे, तीसरा शव आज सुबह बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात एक कैंटर संख्या यूके 04 सीए 9348 बेरीनाग से निकला। तभी कैंटर अनियंत्रित होकर नौतस घाटी के पास लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही बेड़ीनाग, गंगोलीहाट पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रात में ही राहत व बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा -11.07 लाख की साइबर ठगी

मृतकों की पहचान रमेश पालीवाल (26) पुत्र ईश्ववरीदत्त निवासी पाली गुणादित्य, तहसील भनोली, जिला अल्मोड़ा व दीपक कुमार(28) पुत्र कुंवर राम निवासी पल्यूड़ा थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा, उम्र 28 वर्ष है। दोनों के शवों को देर रात मोर्चरी में रख दिया गया। बेरीनाग के थाना प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कैंटर में सवार तीसरे व्यक्ति की देर रात तक तलाश की गई उसका कुछ पता नहीं चला। आज सुबह फिर से तीसरे व्यक्ति की खोजबीन के लिए अभियान चलाया गया। सुबह नौ बजे तीसरा शव मिला। उसकी शिनाख्त अजय कुमार(26) पुत्र लक्ष्मण राम निवासी बाजार वार्ड गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भारत प्राइवेसी कॉन्फ्रेंस 2026 में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल ने उठाया छात्र डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा का मुद्दा

हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों शव बेड़ीनाग मोर्चरी में रखे हुए हैं। मृतकों के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119