एक व्यक्ति पर दो बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज-

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  मल्लीताल क्षेत्र में दो लोगों ने एक ही युवक पर उनकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ व अश्लीलता करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। दोनों लोगों की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मल्लीताल क्षेत्र निवासी दो लोगों ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक ने उनकी पांच व छह वर्षीय बेटी को बहलाकर बच्चियों के साथ अश्लील हरकत की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद -डीएम ने जारी किए आदेश

बेटी को चॉकलेट देते हुए किसी को न बताने की बात भी कही। दोनो बच्चियों के परिजनों ने कोतवाली में युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की । प्रभारी कोतवाल प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मल्लीताल क्षेत्र निवासी सैयद सैफ के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। युवक की तलाश की जा रही है। और जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119