26 को मुख्यमंत्री धामी पहुंचेंगे देघाट-
सल्ट विधान सभा के देघाट में अभिनन्दन समारोह में लेंगे भाग-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 26 नवम्बर को सल्ट विधान सभा के देघाट में
अभिनन्दन समारोह में भाग लेगे। आर्य इण्टर कालेज देघाट के खेल मैदान मे आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री देघाट स्याल्दे क्षेत्र की बिभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन रजवार ने बताया कि
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गोलना देघाट मोटर पुल का लोकार्पण, देघाट बाजार बाढ़ सुरक्षा योजना का लोकार्पण, देघाट जोरासी , जोरासी घन्याल मोटर मार्गो व नारायण मंदिर व गोलना मंन्दिर के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण व देघाट हैलीपैड का शिलान्यास के अलावा अन्य दर्जनो योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया जाना है।
मुख्यमंत्री प्रतिवर्ष देघाट में आयोजित छब्बीस जनवरी के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली महिला मंगल दलों को भी सम्मानित करेंगें।प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश