कपकोट में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला : कलयुगी पिता पर दो बेटियों से दुष्कर्म का आरोप -पोक्सो में गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जिले के कपकोट क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता पर अपनी ही बेटियों के साथ शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार, पहले बड़ी बेटी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस और रिश्तेदारों को दी। इसके आधार पर पीड़िता के परिजनों ने 7 अप्रैल को कपकोट थाना में आरोपी पिता भूपाल शाह के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


मामले में शुक्रवार को एक और चौंकाने वाला मोड़ आया, जब बड़ी बहन के बाद छोटी बहन ने भी अपने पिता पर शारीरिक शोषण का आरोप लगा दिया। मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर भेजा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


पीड़िताओं के साथ आई एक रिश्तेदार ने बताया कि बच्चियों की मां का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो चुका है। आरोपी पहले सेना में कार्यरत था और सेवानिवृत्ति के बाद घर पर ही रह रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


घटना की जानकारी सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ भारी आक्रोश है। वहीं इस शर्मनाक वारदात के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है और किशोरियों की सुरक्षा व काउंसलिंग की व्यवस्था की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119