तेज रफ्तार डंपर का कहर: रेहड़ी को मारी टक्कर -तीन युवकों की मौके पर मौत, एक किशोर गंभीर

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। तेज रफ्तार वाहन ने एक भीषण सड़क हादसे को अंजाम दे दिया। गुरुवार देर शाम अमरिया रोड स्थित मलपुरी के पास एक अज्ञात डंपर ने सड़क पर जा रही रेहड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे सितारगंज के अमरिया रोड पर मलपुरी के पास सड़क पर चल रही एक रेहड़ी को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेहड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और घायलों को संभालने में जुट गए।
बताया जा रहा है कि रेहड़ी में कुल चार युवक सवार थे। टक्कर लगते ही तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


गंभीर हालत में किशोर हायर सेंटर रेफर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सितारगंज उपजिला चिकित्सालय भेजा गया। चिकित्सकों ने घायल किशोर को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


तीनों मृतक गौरीखेड़ा के निवासी
पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान शादाब, नाजिम एवं सुल्तान निवासी गौरीखेड़ा, सितारगंज के रूप में हुई है। इनमें शादाब और नाजिम सगे भाई बताए जा रहे हैं। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से घर में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


फरार डंपर चालक की तलाश में पुलिस
हादसे के बाद टक्कर मारने वाला डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119