चम्पावत से हल्द्वानी लाई गई आधा किलो चरस संग एक धरा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी पुलिस ने आधा किलो चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी यह चरस चम्पावत के पाटी से बेचने के लिए यहां लाया था। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने गुरुवार रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को कुल्यालपुरा चौराहा स्थित एक प्लॉट के पास चार पांच लोग बैठे दिखे। पुलिस के पहुंचते ही सभी भागने लगे। एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पहचान छिपाकर हरिद्वार में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास बैग से 508 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्याम सिंह बोरा निवासी खरही-भिंगराड़ा पाटी, चम्पावत बताया। आरोपी ने बताया कि चरस उसने गांव में तैयार की और हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मजदूरों की डिमांड पर बेचने के लिए ले जा रहा था। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119