मोटाहल्दू आसपास के क्षेत्रों में पांच घंटे से विद्युत गुल -शिकायत के बावजूद भी अधिकारी विद्युत व्यवस्था नहीं कर पाए सुचारु

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल )। 24 घंटे बिजली देने का वादा करने वाली सरकार को उनके ही अधिकारी बदनाम करने में तुले हुए हैं। थोड़ी सी हल्की बारिश या मौसम खराब होने पर धौलाखेड़ा सब स्टेशन से आए दिन बिजली गुल रहती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सरयू में बहे 8 वर्षीय मासूम की तलाश दूसरे दिन भी जारी -पुलिस-एनडीआरएफ का युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान

शनिवार को प्रातः 7:00 से अभी तक बिजली गुल है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता को फोन करने के बावजूद भी क्षेत्र के मोतीनगर के आसपास के क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी है, जिससे लोग परेशान हैं। 5 घंटे से अधिक समय होने के बावजूद भी विद्युत अधिकारियों के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119