लकड़ी लेने जंगल गए दो किशोरों के ऊपर गिरा एक सूखा पेड़, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल
अल्मोड़ा। तहसील के राजस्व क्षेत्र बिनोली में लकड़ी लेने जंगल गए दो किशोरों के ऊपर एक सूखा पेड़ गिर गया। इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
राजस्व उपनिरीक्षक जगमोहन शाह के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर थिरोली निवासी अभिषेक (15) पुत्र प्रेम सिंह और कृष (16) पुत्र सुरेश सिंह गांव के नजदीकी जंगल में लकड़ी लेने गए। इस दौरान अचानक एक सूखा पेड़ उनके ऊपर गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। उनके मौके पर पहुंचने से पहले की अभिषेक की मौत हो चुकी थी। ग्रामीण आनन-फानन में कृष को सीएचसी भिकियासैंण लाए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उस हायर सेंटर रेफर कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार