ऑनलाइन ट्रेडिंग की पोस्ट देखकर उसके जरिए कमाई के झांसे में देहरादून की युवती 57 लाख रुपये गंवाए

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग की पोस्ट देखकर उसके जरिए कमाई के झांसे में देहरादून की युवती 57 लाख रुपये गंवा बैठी। युवती की तहरीर पर साइबर अपराध देहरादून थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी का शिकार शिवानी रावत निवासी राजपुर रोड हुईं। शिवानी रावत ने बीते 15 जुलाई को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा। जिसमें शेयर और ट्रेडिंग निवेश की बात लिखी थी। उस विज्ञापन पर दिए लिंक के जरिए वह एक व्हाट्सएप (904-The India PIMPCO Group) में जुड़ गई। ग्रुप में करीब 200 सदस्य थे। इस ग्रुप के मुख्य संचालक राजेश शर्मा और उनकी सहायक श्रद्धा सिंह थीं। वहां निवेश के टिप्स दिए गए। झांसे में आकर शिवानी ने निवेश का सोचा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग

तब उन्हें खुद को श्रद्धा सिंह बताने वाली ने उनके बताए पोर्टल पर पंजीकरण के लिए एक लिंक दिया। लिंक के जरिए पैसिफिक भारत नाम की एप डाउनलोड हुई। जिस पर पीड़िता ने पंजीकरण कर ट्रेडिंग शुरू की। रकम निवेश करना शुरू किया तो अच्छा निवेश दिखाई दिया। पीड़िता ने कुल 57 लाख रुपये का निवेश कर दिया। इसके बाद उन्हें पता लगा कि वह साइबर ठगों के जाल में फंस गई हैं। रकम वापस निकालने की कोशिश की तो उनका एकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। उन्होंने साइबर अपराध थाना देहरादून में तहरीर दी। डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119