पेटशाल के पास मैक्स और बाइक में टक्कर- एक की मौत, दो घायल-

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। बाड़ेछीना के पास पेटशाल में मंगलवार की देर शाम एक मैक्स और एक बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक में सवार तीन युवकों में से एक की मौत हो गई है। जबकि दो गंभीर घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

अल्मोड़ा से टैक्सी मैक्स संख्या यूके-01-टीए-2458 अल्मोड़ा से पनुवानौला की ओर जा रही थी। रास्ते में दल बैंड के पास अचानक विपरीत दिशा से आ रही बाइक संख्या यूके-01- 8460 और मैक्स वाहन में जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक  में सवार तीन युवक चौबीस वर्षीय दीपक कुमार पुत्र कुंदन राम, चौबीस वर्षीय रवि कुमार पुत्र राजन राम और तेईस वर्षीय मनीष भाकुनी पुत्र दीवान सिंह तीनों निवासी सोनोली दशौल बागेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मदद को दौड़े। राजस्व उपनिरीक्षक गिरीश जोशी भी मौके पर पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

जिसके बाद एक निजी वाहन से तीनों को अल्मोड़ा के बेस अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मनीष भाकुनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपक और रवि का बेस में उपचार किया जा रहा है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119