छत से गिरने से एक मजदूर की मौत

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नगर में छत से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चरण सिंह (35)  निवासी रहमत गंज रामपुर उत्तर प्रदेश जो हाल में नैनीताल के रामगढ़ क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते थे। काम करने के दौरान चरण सिंह का छत से पैर फि सलने से नीचे गिर गए जिन्हें गंभीर चोटे आई,आनन फानन में अन्य साथियों द्वारा देर रात्रि उपचार के लिए चरण सिंह को राजकीय बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल लाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप

जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने बताया की चरण सिंह को काफी गहरी चोटे आई हुई थी जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रैफ र कर दिया गया था लेकिन रैफर करने के दौरान ही गंभीर चोट के चलते उसकी मृत्यु हो गई थी जिसके बाद उसके शव को मोर्चेरी में रख दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119