पुलिस ने जाम की भ्रामक वीडियो वायरल पर मुक्तेश्वर पुलिस ने एक व्यक्ति पर लगाया दस हजार का  जुर्माना

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर मुक्तेश्वर पुलिस ने नैनीताल में सोशल मीडिया पर यातायात जाम की फर्जी फोटो और वीडियो वायरल करने पर पहाड़पानी निवासी एक व्यक्ति पर दस हजार का जुर्माना लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने इसकी जांच की गयी। वीडियो व फोटो की जांच में स्पष्ट हुआ कि यह वीडियो पूरी तरह से भ्रामक एवं तथ्यहीन है। पुलिस ने बताया उक्त वीडियो व फोटो  पहाड़पानी निवासी कमलेश सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था।थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना

उक्त यूजर के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत दस हजार का चालान किया गया। एसएसपी मीणा ने बताया इस प्रकार के भ्रामक सूचना न केवल जनता में अनावश्यक घबराहट फैलाती हैं बल्कि पर्यटन पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। बताया ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। बताया जनपद की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नजर बनाए हुए है।भ्रामक, असत्य या अफवाहजनक जानकारी फैलाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता अवश्य जांचें। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119