दाबका नदी में नहाने गए एक मजदूर की डूबने से मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। दाबका नदी में नहाने गए एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई।मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मिलक जिला रामपुर निवासी रविन्द्र उम्र 29 रामनगर में मजदूरी का काम करता था।रविवार दोपहर वह अपने एक अन्य साथी के साथ दाबका नदी में नहाने गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट -पहाड़ों में भूस्खलन और बादल फटने की आशंका

इसी दौरान उसे मिर्गी के दौरे पड़ गए और वह पानी में डूब गया।आनन फानन में उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।छोई पुलिस चौकी इंचार्ज तारा सिंह राणा ने बताया कि मृतक शादीशुदा था और यहां पर मजदूरी करने का काम करता था।उन्होंने बताया कि मृतक की डूबने से मौत हुई है और उसकी तबियत खराब रहती थी।सोमवार को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119