पूरा परिवार नशे के कारोबार में लिप्त, 1.61 लाख की स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। मंगलवार को एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस टीम ने गफूर बस्ती निवासी युवक को 32.36 ग्राम स्मैक के साथ हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। युवक यूपी के बहेड़ी से स्मैक खरीदकर लाया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। स्मैक तस्करी की सूचना पर मंगलवार दोपहर रेलवे स्टेशन पर एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस सादी वर्दी में तैनात थी। एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ और एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि चैकिंग के दौरान वार्ड नंबर-24 गफूरबस्ती निवासी 25 वर्षीय शोएब सिद्दीकी को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 32.36 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में युवक ने बताया कि क्षेत्र के ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ बरेली जिले के बहेड़ी से स्मैक खरीदकर लाया था। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 1.61 लाख रुपये है। पुलिस दूसरे आरोपी को पकडऩे के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का बड़ा भाई अमन भी पिछले हफ्ते नशे के इंजेक्शन के साथ पकड़ा गया था। वह वर्तमान में हल्द्वानी जेल में है। उसकी बड़ी बहन भी नशे के इंजेक्शन बेचती पकड़ी गई थी। वह जमानत पर जेल से बाहर आ चुकी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई वीरेंद्र चंद, सिपाही भूपेंद्र जेष्ठा, दिलशाद अहमद, चंदन नेगी और हेड कांस्टेबल ललित कुमार शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग