मुखानी थाना क्षेत्र से दो मोटर साइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल की बरामद
हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस ने दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी गई बाइक बरामद की गई है।
बीते दिनों सौरभ आर्या पुत्र रंजीत राम हाल निवासी पनियाली ने कमलुवागांजा चौराहा ने मुखानी थाना पर मोटर साईकिल संख्या यूके 04 एडी 6783 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर मुखानी एसओ पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मुख्य वीर की सूचना पर कमलवागांजा बृजवाजी स्कूल के आगे से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया ।
पकड़े गए चोर रोहित शाह पुत्र विजय कुमार शाह निवासी ब्लाँक थाने के सामने मुखानी और अभिनव कुमार पुत्र नारायण सिंह बाराही विहार निकट गुरूकुल स्कूल कमलुवांगाजा के कब्जे से चुराई गई मोटर साईकिल बरामद कर ली। पुलिस ने उक्त उपायुक्तों के खिलाफ मोटर साइकिल चोरी के आरोप में धारा 379 , 411 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया पुलिस टीम में एसआई मनोज सिंह अधिकारी, हेड कांस्टेबल उमेश जोशी, कांस्टेबल पूरन सिंह शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार