वर्मी कंपोस्ट कलस्टर स्वायत्त सहकारिता की बैठक आयोजित-
ओखलकांडा। अधौड़ा डूंगरी में अधौड़ा वर्मी कंपोस्ट कलस्टर स्वायत्त सहकारिता की आम बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष केएन शर्मा ने की । साथ में नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। समिति ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए औषधीय पौधों की खेती और जैविक खेती के बारे में जानकारी दी । साथ ही किसानों को आय बढ़ाने के उपाय बताए गए। समिति के द्वारा जुलाई में 35,000 रोजमेरी के पौधे वितरित किए थे, आज किसानों को लेमनग्रास के पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया ।

किसानों को समिति की आगामी योजनाओं के बारे में चर्चा की गयी ।समिति के उपाध्यक्ष शेखर जोशी, सचिव महेश भट्ट और बालकिशन बुधलाकोटी, प्रधान प्रतिनिधि अधौड़ा रमेश महरा, जीवन कांडपाल, घनशयाम पनेरू, पानसिंह, प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार