छत से गिरकर मौत के मामले में आया नया मोड़ -पत्नी ने जेठ पर लगाया हत्या करने का आरोप
बागेश्वर। शक्तेश्वर बड़गेरी गांव निवासी नरेंद्र के मौत ने हत्या का रुक अपना लिया। नरेंद्र के ससुरालियों ने युवक के मौत पर बेरीनाग थाने में मृतक के सके भाई बालम सिंह के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है।
बता दें कि एक रोज पूर्व मृतक के भाई बालम सिंह ने अपने भाई नरेंद्र सिंह के छत से गिरने की बात कह कर मृतक को जिला अस्पताल लाया गया था। लेकिन देर शाम जिला अस्पताल में पहुंचे मृतक की पत्नी गंगा देवी व मृतक के ससुरालियों ने दामाद को चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने हत्या के आरोप में बलम सिंह मेहता के खिलाफ बेरीनाग में मामला दर्ज किया है।
इधर घटना ने हत्या का रूप लेने पर गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसका जेठ आए दिन उनके पति व परिवार को डराने धमकाने का काम करता था। शनिवार को उसने नरेंद्र के सिने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद उसने नरेंद्र के छत से गिरने की नई कहानी रची। इधर घटना में पीड़ित पक्ष से दी गई तहरीर के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न