एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी और उसके तीन साथी मारे गए

खबर शेयर करें 👉

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी और उसके तीन साथी मारे गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सोमवार तथा मंगलवार की दरमियानी रात शामली के झिंझाना इलाके में हुई मुठभेड़ में एसटीएफ के एक निरीक्षक को भी कई गोलियां लगी हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने एक बयान में बताया कि सोमवार तथा मंगलवार की दरमियानी रात एसटीएफ मेरठ की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मुस्तफा कग्गा गिरोह का सदस्य अरशद और उसके तीन अन्य साथी मंजीत, सतीश और एक अज्ञात मारे गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी

उन्होंने बताया कि अरशद, सहारनपुर के बेहट थाने में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित था। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। अरशद के खिलाफ डकैती, लूट और हत्या के लगभग 12 मामले दर्ज हैं। बताया कि एसटीएफ टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक सुनील को मुठभेड़ के दौरान कई गोलियां लगी हैं और उन्हें पहले हरियाणा के करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसे बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119