तीन लाख रुपये की अवैध गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अल्मोड़ा। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने साढ़े तीन लाख कीमत की अवैध गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा झिमार तिराहा, सल्ट के पास 3 युवकों की चेकिंग की गई। इस दौरान अमन, उम्र- 18 वर्ष, पुत्र सुरेश सिंह, गौरव कुमार, उम्र- 19 वर्ष पुत्र बीर सिंह एवं अजय कुमार, उम्र- 27 वर्ष पुत्र धरमपाल के कब्जे से कुल 23.600 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। तीनों आरोपी निजामगढ़, पतरामपुर, उधमसिंहनगर के रहने वाले हैं
तीना आरोपियों के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा बरामद गांजा की कीमत 3,54,000 रुपये बताई जा रही है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न