राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर मीडिया सेंटर हल्द्वानी में ‘लोकलुभावन या जिम्मेदार पत्रकारिता’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित
हल्द्वानी, 16 नवम्बर। राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मीडिया सेंटर हल्द्वानी में ‘Populist or Responsible’ (लोकलुभावन या जिम्मेदार पत्रकारिता) विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया की सामाजिक भूमिका, डिजिटल युग की चुनौतियों तथा लोकतंत्र में जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता की सार्थकता केवल लोकप्रियता और दर्शकों की संख्या में नहीं, बल्कि उसकी विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है।
संगोष्ठी में मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने कहा कि सूचना एवं संचार के तीव्र विस्तार के साथ मीडिया की समाज को प्रभावित करने की क्षमता भी बढ़ी है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि किसी विषय को केवल लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया जा रहा है या व्यापक जनहित और सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखकर उस पर विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबरों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना अथवा लोकप्रियता हासिल करना नहीं होना चाहिए। तथ्यों की प्रमाणिकता, निष्पक्षता और जनसरोकारों को प्राथमिकता देना पत्रकारिता की मूल जिम्मेदारी है। समाचार प्रस्तुत करते समय उसकी सत्यता, प्रभाव और सामाजिक परिणामों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारिता कभी समाप्त नहीं होगी, बल्कि समय और तकनीक के साथ उसका स्वरूप लगातार बदलता और उन्नत होता रहेगा। वर्तमान दौर में डिजिटल एवं सोशल मीडिया ने समाचारों के प्रसार को गति दी है, लेकिन इसके साथ भ्रामक सूचनाओं, अपुष्ट खबरों और सनसनीखेज प्रस्तुति जैसी चुनौतियां भी बढ़ी हैं। ऐसे में पत्रकारों के लिए तथ्यों की पुष्टि, संतुलित दृष्टिकोण और पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों का पालन करना पहले से अधिक आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि “व्यूज जरूरी हैं, लेकिन व्यूज के साथ वैल्यूज भी उतने ही जरूरी हैं।”
वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र नेगी ने कहा कि देश की आजादी की अलख जगाने और स्वतंत्रता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि लोकलुभावन पत्रकारिता भले ही कुछ समय के लिए लोकप्रियता हासिल कर ले, लेकिन समाज में स्थायी विश्वास और विश्वसनीयता केवल जिम्मेदार पत्रकारिता से ही कायम होती है।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता के साथ उसकी जवाबदेही भी अनिवार्य है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मीडिया का निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित के प्रति संवेदनशील होना आवश्यक है। उन्होंने पत्रकारिता के मूल आदर्शों और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, पत्रकार विनोद कांडपाल, दिनेश पांडेय, ईश्वरी दत्त भट्ट, गीतेश त्रिपाठी, धर्मानंद खोलिया सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



सांसद अजय भट्ट, डीएम ललित मोहन रयाल और रामनगर पालिका अध्यक्ष ने भरा स्व-गणना फार्म -आमजन से भी की भागीदारी की अपील
उत्तराखंड : बेरीनाग में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली ने ली एक और जान -ढाई घंटे इंतजार के बाद पहुंची एंबुलेंस
उत्तराखंड : गौला बाईपास पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत