UPnews-वृंदावन के होटल में युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में युवक पर धोखा देने का आरोप
–पिता के फोन के बाद खुला मामला, होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला 24 वर्षीय युवती का शव
वृंदावन। मथुरा जिले के वृंदावन में एक होटल के कमरे में छत्तीसगढ़ की 24 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने रायपुर निवासी एक युवक पर धोखा देने का आरोप लगाया है।

वृंदावन के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संदीप कुमार सिंह के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की रहने वाली पार्वती (24) शुक्रवार को वृंदावन के केशवधाम इलाके स्थित होटल श्री राधा निकुंज में ठहरी थी। उसकी सोमवार को होटल से चेकआउट करने की योजना थी।
रविवार को पार्वती के पिता ने होटल में फोन कर बताया कि उनकी बेटी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके बाद होटल के एक कर्मचारी को उसके कमरे में भेजा गया। कर्मचारी ने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था और पार्वती का शव फंदे से लटका हुआ था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीओ ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें पार्वती ने रायपुर निवासी आशीष ओझा नामक व्यक्ति पर धोखा देने का आरोप लगाया है।
पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-बहादराबाद में पुलिस मुठभेड़, बदमाश ने झोंके फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली