उत्तराखंड : गौला बाईपास पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
हल्द्वानी। गौला बाईपास रोड पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह इंदिरा नगर रेलवे फाटक के सामने तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मृतक के पैर का पंजा भी शरीर से अलग हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बाइक संख्या UK06BK-0927 का चालक गौला बाईपास से शनि बाजार रोड की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान प्रदीप हलदार पुत्र अनंत हलदार, निवासी गोविंदनगर, शक्तिफार्म, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में की है। पुलिस ने शव को एंबुलेंस के माध्यम से भिजवाया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से नकदी और अन्य जरूरी सामान भी बरामद हुआ।
लगातार हादसों से लोगों में आक्रोश
गौला बाईपास पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर अंकुश लगाने के साथ ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों की जान सुरक्षित रह सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UPnews-वृंदावन के होटल में युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में युवक पर धोखा देने का आरोप
UKnews-बहादराबाद में पुलिस मुठभेड़, बदमाश ने झोंके फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली