अपर निदेशक भूतत्व व खनिकर्म इकाई के राजपाल लेघा के नेतृत्व में स्टोन क्रेशर में छापा, तीन क्रशर सहित एक स्टॉक सीज

खबर शेयर करें 👉

अपर निदेशक राजपाल लेघा भूतत्व व खनिकर्म इकाई के नेतृत्व में 3 स्टोन क्रेशर में छापा

हल्द्वानी। अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की गंभीर शिकायतों के संबंध में खनन विभाग की ओर से किए जा रहे औचक निरीक्षण व जांच का कार्य आज पुनः श्री एस एल पैट्रिक, निदेशक व श्री राजपाल लेघा, अपर निदेशक भूतत्व खनिकर्म व इकाई देहरादून की संयुक्त अगुवाई में जनपद उधम सिंह नगर के शांतिपुरी क्षेत्र में 04 स्टोन क्रेसर, 01 स्क्रीनिंग प्लांट व 01 उपखनिज भंडारण में आकस्मिक छापेमारी की गई, जिसमें से नैनीताल नेचुरल प्लांट, न्यू तराई स्टोन क्रेशर, गुरु नानक स्टोन क्रेशर ग्राम आनन्दपुर तहसील किच्छा के सीसीटीवी कैमरों व मौके स्थल की जांच करने पर पाया गया कि इन प्लांटों के द्वारा रात्रि में अवैध रूप से उप खनिज खरीदा जा रहा था एवं दशमेश ट्रेडर्स किच्छा बाइपास रोड में सीसीटीवी कैमरा संचालित अवस्था में नहीं पाया गया तथा गोला नदी से अवैध रूप में खनन कार्य कर बालू का ताजा भंडारण मौके पर पाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटाबाग महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं की धूम

निरीक्षण जांच के दौरान संबंधित प्लांटों की उपरोक्त कमियों को देखते हुए 03 प्लांटों व एक स्टॉक कुल 04 को सीज कर उनके ई रवनना पोर्टल को तत्काल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया, ताकि उप खनिजों का क्रय विक्रय न हो सके। मौके पर राजस्व व खनन विभाग द्वारा इन सभी प्लांटों के भंडारित उप खनिज की पैमाइश की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कैमरे के सामने रफ्तार का जुनून बना मौत का कारण -हेलमेट भी नहीं बचा सका यूट्यूबर आस मोहम्मद

आज खनन विभाग के स्तर से पुनः की गई इस बड़ी कार्रवाई के औचक निरीक्षण व जांच दल में विभाग के उप निदेशक व जिला खान अधिकारी उधम सिंह नगर श्री दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार किच्छा, खनिज मोहररिर श्री जय प्रकाश, श्री विक्रम रौतेला, सर्वेयर श्री विनोद लाल सहित राजस्व व खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। अपर निदेशक भूतत्व खनिकर्म इकाई श्री राजपाल लेघा द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद उधम सिंह नगर मे विगत 2 दिनों मे कुल 9 प्लांटो अवैध खनन से संबंधित अनियमितता मिलने पर सीज़ किया गया है, छापेमारी का यह सघन अभियान दिनांक 07 जनवरी 2023 को भी जारी रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईवे पर अचानक सामने आई गाय से बचने की कोशिश पड़ी भारी -स्कूटी सवार युवक की मौत

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119