दुःखद…एक दिन पूर्व अवकाश पर घर आए 18 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात सैनिक की ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मौत
एक दिन पूर्व अवकाश पर घर आए 18 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात सैनिक की ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। मृतक सैनिक की 33 दिन पूर्व शादी हुई थी। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। खटीमा के भूड़ाकिशनी निवासी 24 वर्षीय नीरज सिंह भंडारी पुत्र गोविंद सिंह भंडारी 18 कुमाऊं रेजीमेंट के राजस्थान में तैनात था। नीरज एक दिन पूर्व ही अवकाश पर घर आया हुआ था। शुक्रवार देर शाम को वह अपनी बाइक पर सवार होकर खटीमा से घर लौट रहा था।
इसी दौरान लोहियापुल के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उप जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉ.अकलीम अहमद ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नीरज की 33 दिनों पूर्व हल्द्वानी निवासी सोनी से शादी हुई थी। मृतक के दो बहनें व एक भाई है। मृतक नीरज तीसरे नबंर का है। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश