मामूली कहासुनी में एक छात्र ने दूसरे छात्र को चाकू घोंपा
चम्पावत। ट्यूशन से आ रहे छात्र को दूसरे छात्र ने मामूली कहासुनी के बाद सड़क पर ही चाकू घोंप दिया। आसपास के लोगों ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल और चाकू मारने वाले दोनों ही नाबालिग हैं। जानकारी के अनुसार लोहाघाट निवासी एक नाबालिग छात्र शाम के समय ट्यूशन से घर की ओर आ रहा था। बाजार में सड़क पर चलने के दौरान नौंवी में पढ़ने वाले छात्र की दूसरे छात्र से टक्कर हो गई। आरोप है कि टक्कर लगने से छात्र भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा।
बताया जा रहा है कि गुस्से से तिलमिलाया छात्र घर से चाकू लेकर आ गया और उसने दूसरे छात्र के माथे और सीने में वार कर दिए। इससे वहां हड़कंप मच गया। आसपास के लोग घायल हालत में नाबालिग छात्र को उपजिला अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार किया गया। एसओ मनीष खत्री ने बताया मामला संज्ञान में है। चूंकि घायल और चाकू मारने वाला छात्र दोनों नाबालिग हैं। इस पर काउंसिलिंग कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद लोहाघाट में दहशत का माहौल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस
UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी