संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला व एक युवक लापता
काशीपुर। एक विवाहिता अपनी अबोध बच्ची के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। वहीं एक युवक भी अचानक लापता हो गया। परिजनों की सूचना पर दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी सुधीर शर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी में बताया कि उसकी 32 वर्षीय पत्नी सोनिया एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। बीती 27 मई की सुबह वह पार्लर पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। साथ में वह अपनी तीन साल की बेटी को भी ले गई थी, लेकिन फिर घर वापस नही लौटी। जानकारी करने पर पता लगा कि सोनिया पार्लर पर भी नहीं गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
उधर आवास विकास कालोनी निवासी सिंधु ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका 25 वर्षीय पति केशव सिंह विश्नोई बीती 10 मई की शाम पांच बजे बिना बताए कहीं चला गया। तब से उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : मोतीनगर में गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
उत्तराखंड : पोक्सो मामले में आरोपी साहिल की दूसरी जमानत याचिका खारिज
पंचायती राज अधिकारियों को एआई का प्रशिक्षण -ग्राफिक एरा भीमताल में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
uttarakhand-जमीन दिलाने और एक माह में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा -LIC कर्मचारी से 32.30 लाख की ठगी
16 माह से वेतन को तरसे वन विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी -हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब