नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
चमोली। थाना थराली में वादी ने तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ राजेन्द्र सिंह ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया है। वादी की तहरीर पर धारा-376 व 3/6 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना म.उ.नि. सुधा बिष्ट के सुपुर्द की गयी।
प्रकरण महिला सम्बन्धी व गंभीर प्रवृत्ति का होने के कारण थराली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की। गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस दौरान महिला उप निरीक्षक सुधा बिष्ट, महेश त्यागी, राकेश मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार