ढिकुली की एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या
हल्द्वानी। रामनगर के ग्राम ढिकुली में रहने वाली एक महिला ने शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।ग्राम ढिकुली निवासी अभिषेक और उसकी पत्नी सपना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।इसके बाद महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।पुलिस के अनुसार अभिषेक अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल ग्राम ढिकुली में ही रहता था और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।घर में छोटा बच्चा रो रहा था तो पति ने अपनी पत्नी से उसे दूध पिलाने के लिए कहा इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और उसकी पत्नी ने अपने कमरे में जाकर कमरा बंद करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक महिला का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।इसी बात को लेकर उसने आत्महत्या कर ली।मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं।उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान
उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट
उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद
22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान