प्रदेश में साइकिल ट्रैक निर्माण की पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया स्वागत
नैनीताल। प्रदेश में साइकिल ट्रैक्स के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में शासन ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जनपदों में 50-50 किलोमीटर साइकिल ट्रैक का निर्माण किए जाने के साथ ही प्रदेश के अन्य नौ जनपदों में भी साइकिल ट्रैक के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
शासन के अपर सचिव श्री महावीर सिंह चौहान द्वारा सभी जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में इस संबंध में यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन की इस पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन, नैनीताल इकाई के पदाधिकारियों ने स्वागत किया है। एसोसिएशन द्वारा आयोजित हाइब्रिड बैठक में अध्यक्ष डॉ. हरी एस. बिष्ट ने ऑनलाइन माध्यम से शासन के इस निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सचिव श्री सुनील कनवाल एवं कोषाध्यक्ष श्री पूरन पांडे ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में साइकिल ट्रैक्स का निर्माण होने से साइकिलिंग को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक साइकिलिंग के लिए बेहतर आधारभूत सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
इस संबंध में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन, नैनीताल इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जिलाधिकारी से मुलाकात कर साइकिल ट्रैक के निर्माण एवं स्थान चिह्नीकरण से संबंधित सुझाव एवं प्रस्ताव रखेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान
किसान दिवस पर आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों की दी जानकारी
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प