दुखद…घर के पास जानवरों के लिए चारा लेने गई महिला को बाघ ने मार डाला, क्षत-विक्षत शव बरामद
नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक के ओखलढुंगा में मंगलवार देर शाम को गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे मार डाला। भीड़ के पहुंचने तक गुलदार महिला का शव क्षत-विक्षत कर भाग गया।
जानकारी के अनुसार, ओखलढुंगा बेतालघाट निवासी 49 वर्षीय शांति देवी रोज की तरह मंगलवार को घर के पास जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उनपर हमला कर दिया। जब तक लोगों को इसकी भनक लगती तब तक गुलदार ने महिला को बुरी तरह नोंच कर मार डाला। आनन-फानन में लोगों ने वन विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी।
देर रात डीएफओ व रेंजर ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मिलकर परिवार को सांत्वना दी। परिवार के मुताबिक शांति देवी के दो बेटे हैं। उनके पति घर पर ही खेती का कार्य करते हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एएमआर के प्रति दिया जागरूकता का संदेश
uttarakhand-14,500 फीट की ऊंचाई पर आदि कैलाश में बर्फबारी -चोटियों ने ओढ़ी सफेद चादर