uttarakhand-14,500 फीट की ऊंचाई पर आदि कैलाश में बर्फबारी -चोटियों ने ओढ़ी सफेद चादर
पिथौरागढ़। 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश पर्वत और आसपास की सभी ऊंची चोटियों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। क्षेत्र में लगातार बारिश और बर्फबारी होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बर्फबारी के चलते इलाके में ठंड भी काफी बढ़ गई है।
इधर, निचली घाटियों में भी मौसम का असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय समेत जिले के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
धारचूला में मौसम में खराबी के चलते प्रशासन ने फिलहाल आदि कैलाश यात्रा पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट जारी करने बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मौसम खुलने के बाद फिर से परमिट जारी करने शुरू होंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत -हादसे के बाद गदरपुर में पलटी कार
आबकारी टीम की छापेमारी -20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार