कोटाबाग महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव: छह पदों के लिए सात नामांकन वैध
कोटाबाग (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में शिक्षण सत्र 2026-27 के छात्र संघ निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। शनिवार को छात्र संघ चुनाव के लिए जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।
निर्वाचन कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित समिति के सदस्यों ने नामांकन पत्रों की जांच की। इसके बाद दोपहर एक बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद विभिन्न पदों के लिए वैध एवं अर्ह प्रत्याशियों की सूची निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी कर दी गई। सूची को महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड और मुख्य द्वार पर चस्पा किया गया है।
महाविद्यालय में छात्र संघ के कुल छह पदों के लिए सात नामांकन पत्र दाखिल हुए, जो जांच के बाद वैध पाए गए।
महाविद्यालय के जनसूचना अधिकारी एवं मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम चार बजे वैध एवं अर्ह प्रत्याशियों की सूची महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। मीडिया को भी आधिकारिक एवं वैध प्रत्याशियों की सूची की प्रति उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार वैध प्रत्याशियों की सूची की एक प्रति स्थानीय पुलिस चौकी, एलआईयू टीम, उपजिलाधिकारी कार्यालय और तहसील प्रशासन को भी सूचनार्थ भेजी जाएगी।
डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी
जनसूचना अधिकारी/मीडिया प्रभारी
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग, जनपद नैनीताल, उत्तराखंड
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-14,500 फीट की ऊंचाई पर आदि कैलाश में बर्फबारी -चोटियों ने ओढ़ी सफेद चादर
तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत -हादसे के बाद गदरपुर में पलटी कार
आबकारी टीम की छापेमारी -20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार