उत्तराखंड : भूमि की पैमाइश के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
भीमताल। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई लगातार जारी है। नैनीताल जिले की तहसील धारी क्षेत्र में भूमि की पैमाइश के एवज में रिश्वत मांग रहे पटवारी को विजिलेंस की ट्रैप टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया।
सतर्कता अधिष्ठान से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, तहसील धारी के गांव मौड़ा निवासी एक व्यक्ति को अपनी भूमि की पैमाइश करानी थी। इसके लिए उसने क्षेत्रीय पटवारी निर्मल बोरा से संपर्क किया। आरोप है कि पटवारी ने भूमि की नाप कराने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की।
शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था। उसने मामले की शिकायत उत्तराखंड सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन 1064 पर कर दी। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने गोपनीय जांच की। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रैप की कार्रवाई की गई।
इसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर पटवारी निर्मल बोरा को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एएमआर के प्रति दिया जागरूकता का संदेश
uttarakhand-14,500 फीट की ऊंचाई पर आदि कैलाश में बर्फबारी -चोटियों ने ओढ़ी सफेद चादर