निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल
हल्दूचौड़।निकटवर्ती क्षेत्र शिवपुरी में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दो मजदूर मकान के नीचे दब गए, जिसमें एक की मौत हो गयी और दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना हल्दूचौड़ के इंदिरा आवास कॉलोनी शिवपुरी में हुई है। जहां पर निर्माणाधीन मकान का काम चल रहा था, उसी दौरान अचानक मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई और यह हादसा हो गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार हल्दूचौड़ के शिवपुरी निवासी आनंद सिंह राणा द्वारा अपने मकान निर्माण के लिए अपने पुराने मकान को थोड़ा जा रहा था। शुक्रवार को अचानक काम करते वक्त मकान की दीवार गिर गई, दुर्घटना में लालकुआं हाथीखाना निवासी फईम पुत्र सलीम उम्र 26 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वीआईपी गेट लालकुआं निवासी पप्पू पुत्र राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँची हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल को उपचार हेतु हल्द्वानी चिकित्सालय भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर