तीन बच्चों के पिता के साथ एक युवती फरार-
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में तीन बच्चों के पिता के साथ एक युवती फरार हो गई। पुलिस ने युवती को तो बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। युवती को पुलिस न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। मुखानी थाना क्षेत्र के भगवानपुर में रहने वाली 21 वर्षीय युवती बीते दिनों अचानक लापता हो गई। इस पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली।
छानबीन में पता चला कि युवती को यहां टाईल्स का काम करने वाला मूलरूप से बेतिया बिहार निवासी मोहम्मद अनसार भगा कर ले गया है। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई। इधर मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह ने युवती को बिहार से बरामद कर लिया है। जबकि आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया। वह तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है। पुलिस युवती को लेकर यहां पहुंची और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन