महिला व उसके परिवार के एक युवक को बुरी तरह पीटा
हल्द्वानी। बहुउद्देशीय भवन पहुंची एक महिला ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत की है। आरोप है कि मोहल्ले में लड़ाई-झगड़े के बाद कुछ लोगों ने उसे व उसके परिवार के एक युवक को बुरी तरह पीटा। इलाज के दौरान महिला के सिर में 8 और युवक के सिर में 20 टांके आए हैं। वनभूलपुरा निवासी महिला सोनम का करीब पांच दिन पहले उसके ही मोहल्ले में झगड़ा हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीट-पीटकर माहिला को लहूलुहान कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा। परिवार वाले घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला के सिर में 8 और युवक के सिर में 20 टांके आए हैं। महिला का कहना है कि वह चार दिन से पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
UK…नैनीताल में बारिश का कहर : 185 मिमी बरसा पानी -दोगांव में भूस्खलन से हल्द्वानी रोड ठप
पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश से भारी तबाही -17 सड़कें बंद, चीन सीमा से संपर्क टूटा
देश के प्रतिष्ठित 22 कंपनियों पर दो साल की रोक, IIT प्लेसमेंट में सख्ती