देश के प्रतिष्ठित 22 कंपनियों पर दो साल की रोक, IIT प्लेसमेंट में सख्ती
नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में आगामी प्लेसमेंट सीजन से पहले छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। नौकरी का ऑफर देने के बाद उसे पूरा नहीं करने वाली 22 कंपनियों को अगले दो वर्षों तक आईआईटी के कैंपस प्लेसमेंट से बाहर रखने का निर्णय लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, इन कंपनियों ने पिछले शैक्षणिक सत्र में 2026 बैच के छात्रों को नौकरी के ऑफर दिए थे, लेकिन बाद में मंदी, आंतरिक कारणों या अन्य वजहों का हवाला देकर ऑफर रद्द कर दिए या ज्वाइनिंग नहीं कराई। इससे प्रभावित छात्रों को करियर और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।
आईआईटी गुवाहाटी में हुई एआईपीसी की बैठक
यह फैसला इसी महीने आईआईटी गुवाहाटी में आयोजित ऑल आईआईटी प्लेसमेंट कमेटी (एआईपीसी) की बैठक में लिया गया। एआईपीसी देश के सभी 23 आईआईटी परिसरों में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप से जुड़े नियमों एवं दिशा-निर्देशों के समन्वय का काम करती है।
हालांकि, इन कंपनियों को औपचारिक रूप से ‘ब्लैकलिस्ट’ करने के बजाय ‘नॉन-कोऑपरेशन’ (असहयोग) की श्रेणी में रखा गया है। एआईपीसी समन्वयक एवं आईआईटी गुवाहाटी के एसोसिएट प्रोफेसर जॉन जोस के मुताबिक, इन 22 कंपनियों के कारण 23 आईआईटी में 150 से अधिक नौकरी के ऑफर प्रभावित हुए। कुछ कंपनियों ने 10 से 15 तक ऑफर वापस लिए।
ओरेकल समेत कई कंपनियां कार्रवाई के दायरे में
कैंपस सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दायरे में अमेरिकी टेक कंपनी ओरेकल का नाम भी शामिल है। कंपनी पर आईआईटी छात्रों को दिए गए करीब 40 ऑफर पूरे नहीं करने की बात सामने आई है। इसके अलावा कई चर्चित स्टार्टअप भी कार्रवाई के दायरे में बताए जा रहे हैं।
प्रभावित छात्रों को वैकल्पिक रोजगार दिलाने की कोशिश
ऑफर रद्द होने के बाद आईआईटी के प्लेसमेंट कार्यालयों ने प्रभावित छात्रों की मदद के लिए उनके सीवी अन्य कंपनियों और कॉर्पोरेट नेटवर्क तक पहुंचाए। इसके परिणामस्वरूप करीब 20 से 30 प्रतिशत प्रभावित छात्रों को वैकल्पिक नौकरियां मिलने की जानकारी सामने आई है।
आईआईटी अधिकारियों के अनुसार, आगामी प्लेसमेंट सीजन में कंपनियों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर नियमों को और सख्त किया जा रहा है, ताकि छात्रों को ऑफर देने के बाद कंपनियां मनमाने ढंग से उससे पीछे न हट सकें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पीएम मोदी के साथ कथित AI मॉर्फ तस्वीरों पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त -मेटा को 24 घंटे में हटाने का आदेश
uttarakhand-पुश्तैनी जमीन के लिए मां की हत्या की साजिश -बेटी और प्रेमी गिरफ्तार
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एएमआर के प्रति दिया जागरूकता का संदेश