पोक्सो अधिनियम में एक युवक गिरफ्तार-
अल्मोड़ा विगत 24 जून। लमगडा क्षेत्र शिकायतकर्ता द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से जंगल जाने व वापस न आने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना लमगड़ा में अज्ञात के विरुद्ध धारा 365 भादवि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी व नाबालिक बालिका की तलाश हेतु टीम गठित करने हेतु पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया।
इस निर्देश पर विमल प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह थाना लमगड़ा द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी व नाबालिक बालिका की तलाश हेतु टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सुरागरसी पतारसी कर गत 28.06.2022 को उक्त गुमशुदा नाबालिग बालिका को आरोपी युवक पंकज कुमार उम्र 23 वर्ष पुत्र चन्दन राम निवासी ग्राम देवडा पो० नारायण देवल अल्मोडा के घर से बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में पंजीकृत अभियोग में भा0द0वि0 व पोक्सो अधिनियम में आवश्यक कार्यवाही की गई ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान