अल्मोड़ा कारागार में बंद एक कैदी की मौत-
अल्मोड़ा। कारागार में बंद एक कैदी की मौत हो गई है। कैदी बीते कई दिनों से अस्वस्थ्य चल रहा था। बुधवार को तबियत बिगड़ने पर जेल प्रशासन कैदी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उपचार के दौरान कैदी ने दम तोड़ दिया। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पत्नी की हत्या मामले में बीते एक साल से जिला कारागार में बंद था कैदी-
बासभीड़ा चौखुटिया निवासी कैदी प्रयाग सिंह बिष्ट (62) पुत्र स्व. कमल सिंह पर पत्नी की हत्या करने का आरोप था और जिला कारागार अल्मोड़ा में बंद था। बीते 25 जून से कैदी अस्वस्थ्य चल रहा था। इधर बुधवार को कैदी की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कैदी ने दम तोड़ दिया।
मामले की जानकारी परिजनों और जिला प्रशासन को दी गई।
जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कैदी कई दिनों से वायरल बुखार की चपेट में था और जेल में ही उपचार किया जा रहा था। मामले की जानकारी परिजनों और जिला प्रशासन को दी गई है।
जयंत पांगती, अधीक्षक, जिला कारागार अल्मोड़ा का कहना है कि कैदी बीते एक साल से जेल में बंद था, बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहा था, बुधवार को तबियत ज्यादा खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां कैदी ने दम तोड़ दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान
मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती