किच्छा ससुराल में आए आरतोला दन्या के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रुद्रपुर। ससुराल में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 35 वर्षीय कमल सिंह राणा पुत्र खीम सिंह निवासी ग्राम आरतोला थाना दन्या अल्मोड़ा का दन्या में ढाबा है। कमल की पूजा देवी का मायका पंत कालोनी किच्छा में है।
वह गर्भवती होने के कारण एक महीने से अपनी मायके रह रही थी। कमल सिंह अक्सर अपनी ससुराल आता था। बीते बुधवार को कमल की संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ससुराल में मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। घटना की जानकारी मिलते ही कमल के परिजन भी किच्छा पहुंच गए। कोतवाली के एसएसआई सतीश शर्मा ने बताया कमल शराब का आदी था। शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी