थल थाना क्षेत्र में एक युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या
पिथौरागढ़। थल थाना क्षेत्र में एक युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई. युवक अल्मोड़ा का रहने वाला है और बुंगाछीना में अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन का काम करता था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया है. परिजनों को सूचना दे दी है. फिलहाल अभी तक परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है. पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अल्मोड़ा के धारानौला निवासी 29 वर्षीय नीरज नैनवाल पुत्र रघुवीर सिंह नैनवाल 18 दिसंबर की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर अपने कमरे की तरफ जा रहा था. तभी अचानक कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से नीरज पर जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें नीरज बुरी तरह से घायल हो गया. हमलावर बीच सड़क अधमरी हालत में नीरज को छोड़ फरार हो गए. देर रात ही नीरज के साथियों को जानकारी मिली तो साथियों ने मौके पर पहुंच कर बुरी तरह से घायल नीरज को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ लेकर गए. जहां गुरुवार को उपचार के दौरान नीरज से दम तोड़ दिया।
वहीं देर रात ही नीरज के साथियों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने नीरज के परिजनों को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने पंचनामा भर शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया है. परिजनों के पहुंचने के बाद आज को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
थानाध्यक्ष थल अम्बी राम आर्या ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी. घटना की जांच की जा रही है. परिजनों के द्वारा अभी तहरीर नहीं दी गई है. घटना में शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम भी घटना की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार