महिला कांस्टेबल ने एसआई पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शहर के एक न्यायिक संस्थान में ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने एसआई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।  कोतवाली पुलिस ने मामले में संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं

कोतवाली पुलिस के मुताबिक महिला कांस्टेबल ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि वर्ष 2022 में वह शहर के एक न्यायिक संस्थान में ड्यूटी पर थी, जहां तैनात एसआई ने उससे नजदीकियां बढ़ा दी। शादी की बात कहकर एसआई ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए, जिसके झांसे में आकर उसकी शादी टूटने के बाद तलाक भी हो गया। मगर अब एसआई शादी से मुकर गया है। मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उमेश मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119