सिडकुल में काम करने वाला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूला
हल्द्वानी में एक युवक ने शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। काठगोदाम चौकी प्रभारी फिरोज ने बताया कि रौंशित निवासी गिरीश आर्या (30) पुत्र गोपाल रुद्रपुर में निजी कंपनी में काम करता था।
वह हल्द्वानी में अपने माता-पिता और पत्नी के साथ रहता था। गिरीश की पत्नी कुछ दिन पूर्व मायके गई थी। शनिवार को गिरीश आर्या खाना खाकर कमरे में सो गया। सुबह वह कमरे से देर तक बाहर नहीं आया तो उसकी मां कमरे में गई। जहां गिरीश को फंदे पर लटकता देख वह बेसुध हो गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर