अजब-गजब—दस हजार का लहंगा पसंद नहीं आने पर एक युवती ने शादी तोड़ी
हल्द्वानी। दस हजार का लहंगा पसंद नहीं आने पर एक युवती ने शादी तोड़ दी। सगाई के बाद लड़के पक्ष ने शादी के कार्ड छाप दिए थे। बुधवार को दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे तो हंगामा हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप पर देर शाम तक समझौता हो सका।
हल्द्वानी निवासी एक युवती की शादी पांच नवंबर को अल्मोड़ा जिले के एक युवक से होनी थी। बुधवार को कोतवाली पहुंचे युवक पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि सगाई में तय हुआ कि लहंगा युवक पक्ष बनाकर देगा। युवक के पिता से लखनऊ से लहंगा मंगाया गया। युवती के घर लहंगा पहुंचा तो उसने पसंद न आने की बात कही। होने वाले ससुर उसे अपना एटीएम कार्ड देकर कहा कि वह अपना मनपसंद लहंगा मंगा लेना। लेकिन वह लड़की शादी से मुकर गई, उसने कह दिया कि अब वह उससे शादी नहीं करेगी। 30 अक्टूबर को दोनों पक्षों में शादी न करने की बात को लेकर समझौता हुआ।
वहीं युवक पक्ष अब उस युवती से शादी न करने की बात से राजी हो गया। लड़के वालों का कहना था युवती ने पहले ही काफी बेइज्जत करा दिया है। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच शादी न करने पर अब समझौता हो गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन