सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

मेरठ (उप्र), आठ मई। मेरठ जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सिविल लाइंस के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की नगर इकाई के महासचिव विनोद जाटव की शिकायत पर जैद (28) नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बागेश्वर में 2.116 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, किशोर भी संरक्षण में लिया

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर एक पोस्ट में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान सही है’ जैसे नारे लिखे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जैद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाला कृत्य) सहित सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

तिवारी ने बताया कि हाल के घटनाक्रमों के मद्देनजर पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला

उन्होंने लोगों से जिम्मेदारी से सामग्री साझा करने और ऐसी किसी भी हरकत से बचने का आग्रह किया जिससे गलत सूचना फैल सकती है या सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा हो सकता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119