ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पंजाब, राजस्थान ‘हाई अलर्ट’ पर, छुट्टियां रद्द, स्कूल बंद

खबर शेयर करें 👉

चंडीगढ़/जयपुर, आठ मई। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले करने के बाद पंजाब और राजस्थान ‘हाई अलर्ट’ पर हैं क्योंकि दोनों राज्य पड़ोसी देश के साथ सीमाओं को साझा करते हैं।

पाकिस्तान के साथ पंजाब 532 किलोमीटर जबकि राजस्थान लगभग 1,070 किलोमीटर की सीमा साझा करता है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंजाब पुलिस ने अपने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, जबकि राज्य सरकार ने छह सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद कर दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद

सूत्रों ने कहा कि राजस्थान सरकार ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सभी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है।

पहलगाम हमले के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मंगलवार रात को सैन्य हमले किए गए थे। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘‘प्रशासनिक कारणों’’ के मद्देनजर, पंजाब पुलिस के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की छुट्टियां सात मई से रद्द कर दी गई है।

आदेश में कहा गया है, ‘‘छुट्टियां केवल विशेष परिस्थितियों में सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी पर प्रदान की जानी चाहिए।’’

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

बढ़ते तनाव के बीच पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों – फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरन तारन में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।

पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने बुधवार को कहा, ‘‘पंजाब पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। इसलिए, किसी भी सैन्य तनाव के दौरान पंजाब सरकार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। सीमा के पास के सभी जिलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है। मौजूदा हालात के मद्देनजर सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है।’’

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

उन्होंने कहा, रक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में पंजाब पुलिस भी पूरी तरह से तैयार है। किसी भी तरह के पाकिस्तानी हमले की स्थिति में उसका उचित जवाब देने के लिए पंजाब पुलिस हर लड़ाई में सेना के साथ शामिल होगी।

राजस्थान में एहतियाती कदम के तहत चार सीमावर्ती जिलों – श्री गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि इन चार जिलों के प्रशासन ने किसी भी आपातकालीन स्थिति की तैयारी की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119