पत्नी को पीटने पर पति पर मुकदमा दर्ज, आरोपी पति मौके से फरार
हरिद्वार। सिडकुल में पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की। पत्नी बेहोश होकर गिर गई और आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पत्नी का आरोप है कि जब वह रसोई में खाना बना रही थी, तो आरोपी पति ने लोहे की रॉड से हमला किया। जिससे वह घायल हो गई।
एसओ मनोहर भंडारी के मुताबिक मुल्की नगर मोबाइल टावर के पास कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी कविता वर्मा ने बताया कि घटना 15 अप्रैल की है, जब वह रसोई में खाना बना रही थी। आरोप है कि पति आदेश वर्मा ने घर पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर-शराबा होने पर इससे पहले पुत्र उसे बचाने आते तब तक महिला को उसका पति ने जमकर पीट चुका था। बाद महिला मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसके बाद आरोपी पति घर से भाग निकला। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी आदेश वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम